घाघरा: रनहे और चपका गांव में तीन वाहनों में आग लगाई गई, अज्ञात अपराधियों ने की घटना
Ghaghra, Gumla | Nov 22, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव में महेश साहू का अल्टो कार, वही रनहे गांव में एक बोलोरो और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले अज्ञात अपराधियों ने कर दिया। इस क्रम में सभी वाहन जलकर खाक हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और मामले के छानबीन में जुटी हुई है।