हसनपुर: हसनपुर नगर के बस अड्डे पर बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर बुधवार दोपहर नगर के बस स्टैंड पर युवकों के दो गुटों के बीच फिल्मी अंदाज में हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। लात-घूंसे चलने के कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दो युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई।