हसनपुर: हसनपुर के गांव मनौटा में चोर समझकर ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ा, जमकर की धुनाई
कोतवाली क्षेत्र के गांव मनोटा के ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम गांव के नजदीक घूम रहे दो युवकों की चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी। उनके पास ड्रोन होने के शक में दोनों की तलाशी भी ली। हालांकि, उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। पता लगा कि दोनों मनोरोगी हैं।