हसनपुर: रहरा के गांव बुरावली में बदमाशों ने व्यापारी के घर पर भोला धाबा, नगदी सहित लाखों की डकैती की, व्यापारी घायल
हसनपुर रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में बीती रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक पशु व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। बदमाशों के हमले में पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बुधवार रात करीब 11 व 12 बजे की है, जब नकाबपोश बदमाश दीवार फादकर पशु व्यापारी नसीम पुत्र जरीफ के घर में घुस गए।