हसनपुर: संभल अड्डे के पास डीसीएम से टकराने के बाद ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया बाइक सवार, मामा की मौत, भांजा घायल
हसनपुर नगर के संभल अड्डे के निकट पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। मृतक भांजे के साथ बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की डीसीएम से टक्कर हो गई और वे ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए। गुरुवार की दोपहर रहरा थाना क्षेत्र के गांव खरखोदा निवासी महकार सिंह बैंक जा रहा था।