हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र के गांव इकौदा में फिर दिखाई दिया ड्रोन, लोग हुए भयभीत
सैदनगली क्षेत्र के गांव इकौदा में मस्जिद के नजदीक बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चोर ड्रोन को उड़ा रहे हैं। किसी ग्रामीण ने उड़ते हुए ड्रोन की वीडियो भी बनाई। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के संग मिलकर जंगल में कांबिंग की। हालांकि, इस दौरान ड्रोन अचानक गायब हो गया।