यातायात नियमों के उल्लंघन पर छतरपुर पुलिस द्वारा 5 दोपहिया वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर की गई कार्यवाही तथा 3 दुकानों से 11 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद
सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों, वाहन मालिकों, वाहन डीलरों एवं स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 182ए(3) के अंतर्गत निर्धारित मानकों एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए मोटर वाहन के घटकों (स्पेयर पार्ट्स) का विक्रय करने पर कठोर दंड का प्रावधान है। इसके तहत प्रति घटक ₹1,00,000 तक का जुर्माना अथवा 1 वर्ष तक का कारावास अथवा दोनों दंड दिए जा सकते हैं।
इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 5 रॉयल एनफील्ड दोपहिया वाहनों पर कार्यवाही की गई। सभी दो पहिया वाहनों से मोडिफाइड साइलेंसर हटवाए गए एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।
वहीं, यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर की तीन स्पेयर पार्ट्स दुकानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 11 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए। संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त मॉडिफाइड साइलेंसर निर्धारित मानकों के विपरीत हैं। इनका वाहनों में उपयोग करने से अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न होता है, जिससे आमजन को असुविधा होती है तथा शांति एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
छतरपुर पुलिस की अपील
सभी स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं एवं व्यवसायियों से अपील है कि मोटर वाहन अधिनियम एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहन उपकरणों एवं स्पेयर पार्ट्स का विक्रय करें। अनधिकृत एवं मानकों के विपरीत पुर्जों की बिक्री से बचें।
आम नागरिक अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों का उपयोग करें। अनधिकृत स्पेयर पार्ट्स की बिक्री अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर के संबंध में सूचना छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर दें।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur