ग्वालियर में ऑपरेशन हमदर्द की सफलता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, पत्रिका का हुआ विमोचन,
ग्वालियर। शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ग्वालियर द्वारा ऑपरेशन हमदर्द की सफलता के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सुबह 11:30 बजे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश रेल के विशेष महानिदेशक राजा बाबू सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर ऑपरेशन हमदर्द के तहत रेलवे पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन हमदर्द की सफलता को लेकर एक विशेष पत्रिका का विमोचन भी किया गया। आयोजन के माध्यम से रेलवे पुलिस के मानवीय प्रयासों, कार्यों और उपलब्धियों को आमजन के सामने लाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर GRP ग्वालियर के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 20, 2026