बिछिया: बंजी में गूंजा जागरूकता का संदेश, नशे और बाल विवाह के खिलाफ उतरे एनएसएस विद्यार्थी!
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 28 सितंबर, सोमवार को शाम 4 बजे तक बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजी में शासकीय महाविद्यालय अंजनियां के एनएसएस विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता की अलख जगाई। नमो सेवा के तहत विद्यार्थियों ने बाल विवाह और नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ दमदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया है l