लालबर्रा: मानपुर में जमीनी विवाद को लेकर युवती से मारपीट, दो महिलाओं पर मामला दर्ज
लालबर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानपुर में खेत में धान की रोपाई और जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दो महिलाओं ने मिलकर एक युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर लालबर्रा पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्