पयागपुर: दर्जीपुरवा में राहुल गांधी पर दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विशेश्वरगंज में कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को दर्जीपुरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में 'काला दिवस' मनाया। प्रदर्शन की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष एम.शफीक ने की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।