*विश्व सुरक्षित गर्भपात दिवस पर अंतरविभागीय कार्यशाला आयोजित*
*सुरक्षित गर्भपात एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार विश्व सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल डिण्डौरी के सभा कक्ष में अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे के उपस्थिति में किया गया।
कार्यशाला में सुरक्षित गर्भपात से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं में जागरूकता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सुरक्षित गर्भपात के संबंध में सही एवं आवश्यक जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं आईसीडीएस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित गर्भपात तथा महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभागों के बीच समन्वय एवं सहयोग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यशाला में डॉ. अरूणेन्द्रमूर्ति गौतम, डॉ. अमित जैन, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अजय झारिया, किरण बघमारे, किरण कुलस्ते, नियति भवेदिया, अंजली विश्वकर्मा, नर्सिंग ऑफिसर गौरव ठाकुर, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक श्रीमती गायत्री तुरकर एवं उनकी टीम तथा आईसीडीएस टीम से श्री प्रकाश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न विभागों के समन्वय से सुरक्षित गर्भपात सेवाओं एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #SafeAbortionDay #WomensHealth #Dindori #HealthAwareness #SafeHealthcare #WomenHealthServices #PublicHealth #HealthDepartment
15 views | Dindori, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026