डिंडौरी में मांगों को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने किया सड़क जाम
बड़ी संख्या में रसोइयाएं मुख्य मार्ग पर बैठीं, यातायात प्रभावित; पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले मे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह एवं मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला रसोइयाओं ने सोमवार को डिंडौरी जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में रसोइयाएं कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुईं और सड़क पर बैठकर जाम कर दिया।
प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। महिला रसोइयाएं अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख रही हैं और मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग कर रही हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रही हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में रसोइयाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन शुरू किया।
सड़क पर प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों द्वारा स्थिति को संभालने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने का प्रयास किया गया।
महिला रसोइयाओं ने प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किए जाने की मांग की है। फिलहाल प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।
#Foryou
#FYP
#Explore
#Reach
#BoostYourReel
#TrendingNow
#DindoriNews #DindoriProtest #MahilaRasoiya #MPNews #HALCHAL24NEWS