*सक्षम कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण*
*विद्यालयों में नियमित जीवन कौशल सत्र और प्रभावी मॉनीटरिंग पर जोर*
जनजातीय कार्य विभाग, जिला डिंडौरी के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड शहपुरा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय जनशिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, अवलोकन एवं मॉनीटरिंग की प्रक्रिया से जनशिक्षकों को अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण के प्रारंभ में प्रतिभागियों का परिचय कराया गया तथा नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय जाट का स्वागत किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सक्षम कार्यक्रम के तीनों वर्षों के जीवन कौशल पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय भ्रमण के दौरान सक्षम घटकों की उपलब्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, सत्र आयोजन में आने वाली समस्याओं के समाधान तथा प्रत्येक विद्यालय में ’’साप्ताहिक जीवन कौशल सत्र नियमित रूप से संचालित करने’’ के संबंध में जानकारी दी गई। एक जीवन कौशल सत्र का डेमो प्रस्तुत कर सत्र की संरचना एवं प्रमुख घटकों की जानकारी दी गई। पीपीटी के माध्यम से सक्षम जीवन कौशल पाठ्यक्रम एवं कार्यक्रम की प्रक्रिया समझाई गई। समूह कार्य के माध्यम से प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान एवं सुधार के सुझाव भी प्रस्तुत किए।
प्रशिक्षण में SQMF Google Form के माध्यम से सत्र के अवलोकन एवं मॉनीटरिंग की प्रक्रिया’’ की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय जाट, बीआरसीसी श्री गुरु साहू, जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार, विकासखंड प्रबंधक श्री अमित शुक्ला सहित बीएसी एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम का नियमित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करना रहा।
#sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori
#SakshamProgram #LifeSkills #Dindori #Education #SchoolEducation #TeacherTraining #MPEducation #SkillDevelopment
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026