Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर लेपा गांव के शासकीय स्कूल में नहीं खुला ताला, बच्चे लौटे मायूस। मुरैना। देशभर में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मुरैना जिले के लेपा गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे तक शासकीय स्कूल का ताला नहीं खुला। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन काफी देर तक स्कूल का ताला नहीं खुलने के कारण उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में बच्चे मायूस होकर अपने घर लौट गए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम होना था। वीडियो में खाना बनाने वाली समूह की महिलाएं भी स्कूल के बाहर बैठी नजर आ रही हैं। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि, हैलो चंबल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित विभाग या स्कूल प्रबंधन � - Morena Nagar News