मुगलसराय: बबुरी मार्ग पर 49 लाख 18 हजार की लागत से सड़क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ
मुगलसराय। बबुरी मार्ग से जसुरी गंगा नहर पुलिया होते हुए पचफेड़वा एनएच-2 नहर पुलिया मिसिंग लिंक तक संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का आज रविवार दोपहर 03 बजे को शुभारंभ हुआ। करीब 49.18 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय लोगों से फीता काटकर कार्य का शुभारंभ कराया गया। कार्य को लेकर लोगो ने प्रसन्नता जताया।