भभुआ: कैमूर में बरामद 3700 कारतूस की नालंदा में करनी थी डिलीवरी, कैमूर एसपी ने कहा- अवैध रूप से बेची जाती थी गोलियां
Bhabua, Kaimur | Jun 23, 2025 कैमूर में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिले अंतर्गत मोहनिया चेक पोस्ट से 3700 कारतूस बरामद कर मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर कैमूर एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार की सुबह क बताया यूपी के कानपुर से नालंदा कारतूस डिलीवरी करने के लिए ले जाया जा रहा था। जिस पर कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारतूस बरामद कर लिया है।