भभुआ: भभुआ वार्ड 14 में बलरेज टूटकर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 23, 2025 भभुआ वार्ड 14 में बलरेज टूटकर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई गई। घायल महिला भभुआ शहर के वार्ड 14 निवासी हीरौती कुंवर उम्र 65 वर्ष बताया गया है। जहां परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर के बलरेज पर खड़ा थी। तभी अचानक बलरेज टूटकर नीचे गिर गया। जहां महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।