भभुआ: कुदरा हाईवे पर अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक चालक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 23, 2025 कुदरा हाईवे पर अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार को लगभग 11 बजे की बताई गई। जो घायल युवक गाजीपुर जिला के अतरौली गांव निवासी गोविंद सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप बताया गया है। जहां परिजनों ने कहा कि युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ रोहतास जिला के तुतला भवानी घूमने के लिए जा रहा था।