भभुआ: शांति नेत्रालय के पास विद्युत करंट से मजदूर की मौत, विद्युत कार्यपालक अभियंता से मिले जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल
Bhabua, Kaimur | Jun 23, 2025 चैनपुर शांति नेत्रालय के पास विद्युत करंट से मजदूर के मौत के बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता से जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मिले। आज सोमवार को 3 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि शांति नेत्रालय के पास से साइकिल से जा रहा रूपापट्टी गांव का एक मजदूर राजेंद्र राम के ऊपर 11 हजार वोल्टेज का तार उसके ऊपर गिर गया जिसका घटनास्थल मौत हुई थी।