पौड़ी: जिलाधिकारी ने पौड़ी पुस्तकालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार लाने के दिए निर्देश
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को कंडोलिया मार्ग स्थित पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और उनसे आवश्यक पुस्तकों की मांग, शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।