पौड़ी: सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर पौड़ी पुलिस ने की कड़ी चालानी कार्रवाई, सिखाया मर्यादा में रहने का सबक
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले अराजक तत्वों पर लगातार कार्यवाही करने के साथ ही उनके विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पौड़ी पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत टेका रोड़ पर कुछ व्यक्तियों द्वारा खुलेआम सड़क किनारे शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।