पौड़ी: सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में कस्बे में पौड़ी पुलिस ने चलाया डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों/किरायदारों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मकान मालिकों से उनके घरों में किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई।