पौड़ी: पालिका परिषद पौड़ी का अंदरूनी सिस्टम हुआ अपग्रेड, अब ई-फाइलिंग पर ही होगी रिपोर्टिंग
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 पालिका परिषद पौड़ी के अंदरूनी सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अब ई फाइलिंग सिस्टम से पालिका कार्यालय संचालित होगा। शहरी विकास निदेशालय के आदेशों के क्रम में पालिका प्रशासन ने इसकी स्वीकृति दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि नगर पालिका शहर में सफाई के साथ-साथ कार्यालय के अंदरूनी सिस्टम को भी सुधरने जा रही है।