गाज़ियाबाद: चोरी के 8 मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को वेव सिटी पुलिस ने मकदूमशाह पुलिया से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अभियुक्त राकेश को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष वेव सिटी ने बताया की राकेश दसवीं पास है और कॉलेज में पेपर देने गए बच्चों की खड़ी स्कूटी की डिग्गी में से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देता है।इसके पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए है और इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।