गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल को मेल के माध्यम से बम से उड़ने की धमकी मिली, पुलिस मौके पर
दिल्ली एनसीआर सहित बुधवार को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल को भी मेल के माध्यम से बम से उड़ने की धमकी मिली है। स्कूल के अध्यक्ष चेयरमैन अरविंद कुमार ने बताया कि मेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने स्कूल में पहुँचकर चेकिंग अभियान चलाया है।