गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा बरामद
बुधवार को थाना लिंक रोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 24 वर्षीय अरविंद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सब्जी मण्डी गेट नं0 2 के सामने मैट्रो के पास बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।