गाज़ियाबाद: दिल्ली-NCR के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, गाजियाबाद के स्कूलों में अभिभावकों के साथ पुलिस टीम मौजूद
बुधवार को दिल्ली एनसीआर के दर्जन भर से अधिक स्कूलों में बम की सूचना की धमकी मिलते के बाद गाजियाबाद पुलिस और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर परिजन अपने-अपने बच्चों को लाने पहुंचे हैं। हालांकि, स्कूल प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।