गाज़ियाबाद: लिंक रोड क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ ही छेड़छाड़ व गलत काम, पुलिस हिरासत में आए आरोपी
थाना लिंक रोड क्षेत्र में पड़ोसी लड़कों द्वारा छेड़छाड़ व गलत काम करने का मामला सामने आया। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा तहरीर प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ उसके पडोस में रहने वाले एक लड़के ने सुबह छेड़छाड़ की तथा दूसरे लडके ने शाम के समय लड़की के साथ गलत काम किया। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।