गाज़ियाबाद: बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को लिंक रोड़ पुलिस ने केनरा बैंक के पास से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त अली अहमद को गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अली मोहम्मद बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात को अंजाम देता है और उसके पास से चोरी किए गए आभूषण, 100 दिरम विदेशी मुद्रा व ₹13520 नगद बरामद हुए है। इसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।