विषय: हरिजन मोहल्ला, रूसा तालाब टोला में वर्षों से सड़क निर्माण का आभाव
Bajag, Dindori | Aug 31, 2026 लिए अत्यंत कठिन एवं बरसात में लगभग अनुपयोगी रास्ता है। मुख्य मार्ग तक पहुँचने के लिए लगभग 200 मीटर का रास्ता अत्यधिक खराब हो जाता है। बरसात के समय इस रास्ते से पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है।इस समस्या का सीधा प्रभाव बच्चों के स्कूल जाने, बुजुर्गों, मरीजों तथा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुँचने पर पड़ता है। यदि किसी महिला को प्रसव पीड़ा या किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी/दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अस्पताल ले जाना पड़े तो वर्तमान रास्ते के कारण गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।