बजाग: गाड़ासरई फॉरेस्ट ऑफिस डिपो के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
गाड़ासरई फॉरेस्ट ऑफिस डिपो के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात लगभग 11:00 अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को गाड़ासरई अस्पताल पहुंचाया गया ।