डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड के विक्रमपुर गांव में शनिवार दोपहर 3:00 बजे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने सभा को संबोधित करते हुए रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव को स्पष्ट करते हुए जैविक और प्राकृतिक खेती करने का संदेश दिया।