पडरौना: पड़रौना हनुमान मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य आयोजन, रामायण पाठ और भक्ति संगीत से गूंजेगा मंदिर
कुशीनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाई गई। जनपद के विभिन्न मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पडरौना के जल कल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहाँ महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल,अधिकारीगण, श्रद्धालु मौजूद रहें।