पडरौना: कुशीनगर डीएम कैंप कार्यालय के सामने कार में निकला विशाल साँप, मचा हड़कंप, 'स्नेक मैन' सुशील ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कुशीनगर जिले के डीएम कैंप कार्यालय, रविन्द्र नगर धूस में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में खड़ी एक गाड़ी में विशाल धामन साँप दिखाई दिया। साँप को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही पहुँचे ‘स्नेक मैन’ सुशील ने पूरे साहस और सावधानी के साथ करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू