बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत
कौशाम्बी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। पइंशा थाना क्षेत्र के उदहिन खुर्द गांव में बीती रात करीब 11 बजे बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद महिला मलबे में दब गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है।
👉 ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं आपदा राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है।
✍️ अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE
#Kaushambi #KaushambiNews #बारिश #मकानढहा #हादसा BreakingNews UPNews KaushambiVoice