मंझनपुर: गेहूं के खेत में पड़ी बालियां बिनने गई बच्ची को दबंग ने डंडे से पीटा, सुनवाई न होने पर मंझनपुर में एसपी से की शिकायत
पश्चिम शरीरा इलाके बरुआ गांव की रहने वाली शिवकली देवी अपनी बच्ची को साथ में लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर पहुंची थी।बताया बुधवार को उनकी बेटी सपना खेत में पड़ी हुई गेहूं की बोलियों को बिनने गई थी।गांव का दबंग भैरव ने उसे डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया।भैरव ने इन लोगों को जान से मारने की भी धमकी दी।सुनवाई थाने में नहीं हुई तो एसपी शिकायत की है।