अशोक नगर: धतूरिया गांव में लाठी-फरसे से हमला, युवक को आए 19 टांके; परिजनों का आरोप- पुलिस ने नहीं लगाईं गंभीर धाराएं
अशोकनगर के धतूरिया गांव में युवक के साथ कथित तौर पर लाठी और फरसे से गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 2 अगस्त की शाम राधेचरण रजक पर पांच लोगों ने हमला किया, जिसमें सिर में फरसा लगने से 19 टांके आए, जबकि पैर में फ्रैक्चर और पसलियों में भी चोटें आई हैं। घायल का गुना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।