डुमरांव: पुराना भोजपुर के पास गिट्टी और डस्ट से लदा ट्रेलर पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई
Dumraon, Buxar | Dec 13, 2025 पुराना भोजपुर के सिमरी रोड में शनिवार की सुबह 7 बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर पर गिट्टी और डस्ट का मिश्रण लदा हुआ था। यह ट्रेलर वाराणसी की ओर से आ रहा था और मंझवारी जा रहा था। जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर–आशा पड़री मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिसके लिए निर्माण सामग्री वाराणसी की तरफ से ट्रेलर के माध्यम से मंझवारी ले जाई जा रही थी।