डुमरांव: नावाडेरा के पास ट्रेलर चालक ने दूसरे ट्रेलर को मारी टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त, चालक घायल
Dumraon, Buxar | Dec 13, 2025 आरा–बक्सर फोरलेन पर नावाडेरा के समीप शनिवार की सुबह 6 बजे दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पीछे से आ रहे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।