डुमरांव: प्रतापसागर के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, शव को कटर से निकाला गया, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | Dec 13, 2025 आरा–बक्सर फोरलेन पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव के समीप शनिवार अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे घने कोहरे के कारण हुआ। कम दृश्यता के चलते डीसीएम ट्रक आगे चल रहे बालू लदे ट्रेलर में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।