डुमरांव: चंदा के पास दो ट्रेलरों की टक्कर, नीलगाय के कारण हुआ हादसा, कुहासा बना वजह
Dumraon, Buxar | Dec 13, 2025 आरा–बक्सर फोरलेन पर दो ट्रेलरों की टक्कर, चालक व खलासी बाल-बाल बचे आरा–बक्सर फोरलेन पर टोल टैक्स से करीब 200 मीटर की दूरी पर चंदा गांव के समीप शनिवार को दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे से टकराए ट्रेलर के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।