दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की शिकायत का महत्व है और गलत काम करने वालों को जनता को जवाब देना होगा।
#SIR #KumariSelja #Congress #ElectionCommission #VoterList #VoterRights #ElectionNews #DelhiNews #UttarakhandCongress #UttarakhandPolitics #Democracy #ElectionProcess #VoterVerification #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #LatestNews #HaldwaniExpressNews