बिशुनपुरा: भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह की माताजी का निधन, बांकी नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार
विशुनपुरा प्रखंड के पिपरी गांव निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह की माताजी का निधन हो गया। शुक्रवार को अमहर गांव स्थित बांकी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।