फर्रुखाबाद: लकूला उपकेंद्र स्टोर से कॉपर का तार हुआ गायब, लिंजीगंज से उतारे गए थे तार, कर्मचारियों पर चोरी का आरोप
फर्रुखाबाद शहर में रिवैप योजना के तहत बिजली गई बिजली लाइनों से निकला लगभग 50 किलो कॉपर का तार लकूला उपकेंद्र के स्टोर से गायब हो गया।इस मामले में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों पर तार गायब करने का आरोप है। अवर अभियंता ने कादरीगेट थाने में तहरीर दी है। बताया कि मोहल्ला लिंजीगंज में करीब 6 माह पहले यहां खम्भो से कॉपर का तार उतार बंच केवल डलवाई गई थी।