भोरे: भोरे थाना में महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद, घर भेजा गया
भोरे थाना में महिला हेल्प डेस्क के होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिल रही है। घर के आपसी विवाद झगड़े सहीत अन्य मामलों को सुलझाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम 4 बजे लुहसी गांव के पति पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव हो गया। जिसके बाद मामला महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी के पास पहुंचा। जहां मामले को सुलझाने के बाद पति पत्नी को शकुशल घर भेजा गया।