भोरे: प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 से अधिक लोगों का हुआ इलाज
भोरे प्रखंड क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय इमलिया में रविवार की दोपहर 3 बजे हेक्सागोनल फाउंडेशन के तत्वाधान में हेकसो हॉस्पिटल के सौजन्य से निः शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर में ढाई सौ से अधिक लोगों ने अपने बीमारियों का इलाज कराया। इलाज के पश्चात उन्हें मुफ्त में दवा दी गई। शिविर में अलग अलग बीमारियों के डाक्टर मौजूद रहे।