भोरे: कुआरिडीह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, पूर्व मंत्री रहे मुख्य अतिथि
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कुआरीडीह उच्च माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार की दोपहर दो बजे युवा फुटबॉल क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह पूर्व प्रखंड प्रतिनिधि मो सरफराज शामिल हुए। आयोजकों ने सभी का फूल का माला पहनाकर स्वागत किया।