भोरे: भोरे थाना: जमानत पर छूटे लोगों को अब लगानी होगी हाज़िरी, नहीं तो होगी कार्रवाई
भोरे थाना में अब वैसे लोगो को हाजरी लगानी होगी जो जमानत पर जेल से छूट कर आए है। चोरी हो या गृह भेदन सभी मामलों के आरोपियों को थाने में आकर हाजरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी शुरुआत भोरे थाने से कर दी गई है। इसी मामले के कुल 7 आरोपियों ने थाने में आकर हाजरी लगाई। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।