Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Iasrinkusinghrahi News Videos | Public App
←
Iasrinkusinghrahi
MORE NEWS
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही का '10 तक गिनने' वाला वीडियो वायरल, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; व्यापारी ने लगाया 2 लाख के नुकसान का आरोप उरई/जालौन। जालौन में एसडीएम पद पर तैनात रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अतिक्रमण हटाने के दौरान एक व्यापारी को हिंदी में "10 तक गिनती" गिनकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह अंग्रेजी में गिनती गिनते हुए चालान की राशि बढ़ाने की बात करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग रिंकू सिंह राही की कार्यशैली को सख्त, ईमानदार और प्रभावी बताते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं, जबकि कई व्यापारी और आम नागरिक इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया करार दे रहे हैं। इसी बीच जालौन शहर के एक पत्थर व्यापारी ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उसकी दुकान का सामान तोड़ दिया गया, जिससे उसे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत में नुकसान की भरपाई और मामले की जांच की मांग की गई है। वायरल वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या चालान की राशि इस प्रकार गिनती गिनकर बढ़ाई जा सकती है? कुछ लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है तो बाजार में पर्याप्त पार्किंग, बाइक स्टैंड और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उनका तर्क है कि केवल जुर्माना लगाना ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो या व्यापारी की शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पूरे प्रकरण पर प्रशासन के पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट : Bol Do Bharat #jalaunnews #IASRinkuSinghRahi #sdmjalaun #dmjalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 7, 2026
BJP नेता Raja ram ranjan से भिड़े IAS अधिकारी Rinku singh rahi नप गए #KhabarExpert #BJPGovernment #BJP4IND #IASRinkuSinghRahi #viralvideoシ #jalaun #UPNews #CMYogiAdityanath #BJPNEWS
Etmadpur, Agra | Jul 1, 2026